हिंदी पखवाड़ा समारोह – 2026 सम्पन्न
केंद्रीय मात्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्थान के मुंबई अनुसंधान केंद्र, वाशी, नवी मुंबई में दिनांक 01 सितंबर 2026 से 11 सितंबर 2026 तक हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था।
हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित आठ प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को हिंदी भाषा ज्ञान, शब्दावली, अभिव्यक्ति, साहित्यिक रुचि तथा रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के पुर्व सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री अविनाश आगवणे को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री अविनाश आगवणे तथा डॉ. आशा के. के. प्रभारी वैज्ञानिक द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
समारोह में संस्थान के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह को सफल एवं उत्साहवर्धक बनाया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, राजभाषा के रूप में हिंदी की उपयोगिता तथा दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रभारी वैज्ञानिक द्वारा अनुरोध किया गया।
हिंदी पखवाड़े के आयोजन से कार्यालय में राजभाषा हिंदी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।


डॉ आशा के के, प्रभारी वैज्ञानिक एवं श्री अविनाश अगवाने का सम्बोधन
Page Last Updated on
Visitors Count :
All rights reserved © Central Institute of Fisheries Technology (CIFT)
Website Powered by Cloud Business Pages from INI Technologies Pvt Ltd, India